पहलवानों का विरोध-प्रदर्शन जारी, बृजभूषण ने भी लगाए पहलवानों पर गंभीर आरोप

वीडियो कैप्शन, पहलवानों का विरोध-प्रदर्शन जारी, बृजभूषण ने भी लगाए पहलवानों पर गंभीर आरोप
प्रकाशित

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले सात दिनों से ओलंपिक चैंपियन पहलवान, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने भी पहलवानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, "एक ही परिवार और एक ही अखाड़ा क्यों ये कर रहा है. हरियाणा के दूसरे खिलाड़ी क्यों नहीं कर रहे हैं. हिमाचल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, असम और देश के अन्य प्रांतों के खिलाड़ी क्यों नहीं प्रदर्शन कर रहे हैं."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)