गुजरात: अभियुक्तों के बरी होने पर क्या बोले नरोडा के दंगा पीड़ित

वीडियो कैप्शन, गुजरात: आरोपियों के बरी होने पर क्या बोले नरोदा गाम के दंगा पीड़ित
प्रकाशित

2002 में गुजरात सांप्रदायिक दंगों का गवाह बना. उसी दौरान अहमदाबाद के नरोडा में अल्पसंख्यक समुदाय के 11 लोगों को ज़िंदा जला दिया गया था. 

उस वक़्त की बीजेपी सरकार में मंत्री रहीं माया कोडनानी और बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी समेत 68 लोगों पर आपराधिक साज़िश रचने का आरोप लगा.

लेकिन इस मामले में अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया है, जिसके बाद बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य पीड़ित परिवारों और मामले के चश्मदीदों से मिलने पहुंचे.

इस रिपोर्ट के कुछ हिस्से आपको विचलित कर सकते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)