आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां और बहन पर पुलिस से बदसलूकी के आरोप

वीडियो कैप्शन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां और बहन पर पुलिस से बदसलूकी के आरोप
प्रकाशित

पुलिस से झड़प और हाथापाई की ये तस्वीरें हैदराबाद की हैं.

जहां आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला और मां वाईएस विजयम्मा की पुलिस से झड़प देखने को मिली.

सबसे पहले TSPSC क्वेश्चन पेपर लीक मामले पर शर्मिला एसआईटी के दफ़्तर जा रही थीं. पुलिस उनकी कार रोकने की कोशिश कर रही थी.

इस बीच पुलिसकर्मियों के साथ शर्मिला की ये झड़प कैमरे में कैद हो गई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)