एक आदमी आराम से बैठा था, तभी वहां भालू आ गया...
प्रकाशित
फर्ज़ कीजिए कि आप घर के बाहर आराम से बैठे हों और तभी कोई ख़ूंखार जानवर सामने आ जाए. अमेरिका के इस शख़्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ.
डेविड ओपनहाइमर नामक व्यक्ति अपना फोन देख रहे थे, तभी वहां एक बड़ा सा भालू आ धमका.
भालू को देखकर डेविड हैरान रह गए और तकिए को सामने करने लगे.
भालू ने उन्हें कुछ सेकेंड देखा और इसके बाद वहां से भाग निकला.
ग़नीमत रही कि भालू ने डेविड पर कोई हमला नहीं किया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)