तथागत अवतार तुलसीः कम उम्र में एमएससी करने वाले तथागत से मिलिए

प्रकाशित

तथागत अवतार तुलसी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 9 सितंबर,1987 को हुआ था.

वो बचपन से ही सुर्खियों में रहे. पांच साल की उम्र में ही गणित के कठिन गुना-भाग को पलक झपकते ही हल कर देते थे.

महज़ 9 साल की उम्र में मैट्रिक परीक्षा पास की और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ.

परीक्षा देने के लिए उम्र की सीमा में छूट पाने के लिए 1996 तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंच गए.

बिना आईएससी यानी इंटरमीडिएट किए मिली ग्रेजुएशन करने की मंज़ूरी.

एक साल में उन्होंने फ़िज़िक्स में ग्रेजुएशन पूरी कर ली थी. साल 1999 में 12 साल की उम्र में एमएससी पूरी की और गिनीज़ बुक में दोबारा नाम हुआ दर्ज हुआ.

बंगलुरू के इंडियन इन्टीट्यूट ऑफ़ साइंस से पीएचडी की और 20 साल की उम्र में रिसर्च पेपर लिखा.

जुलाई 2010 में आईआईटी मुंबई में फ़िज़िक्स के प्रोफ़ेसर के तौर पर नौकरी शुरू की लेकिन 2013 से मुंबई में समंदर की हवा से एलर्जी की वजह से मुंबई छोड़ा.

चार साल की छुट्टी के बाद भी मुंबई नहीं जा सके. तथागत अवतार तुलसी को 31 जुलाई 2019 को आईआईटी बॉम्बे ने नौकरी से निकाल दिया था.

अब वो कानून की पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि अपने केस को समझ सकें. साथ ही वो वर्चुअल ट्रांसफ़र चाहते हैं ताकि मुंबई से बाहर रहकर पढ़ा सकें.

वीडियो: चंदन कुमार जजवाड़े

ए़डिटिंग: देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)