मक्का में भारी बारिश के वीडियो वायरल
प्रकाशित
ये मूसलाधार बारिश सऊदी अरब के मक्का में हो रही है. यहां सोमवार को हुई ज़ोरदार बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने उमरा किया.
मक्का इलाके के आधिकारिक ट्विटर पेज पर यह वीडियो जारी किया गया. इसमें बारिश के बीच मुसलमान श्रद्धालु रस्म पूरी करते दिख रहे हैं.
वहीं कुछ अन्य श्रद्धालु बारिश में खड़े दिख रहे हैं वो काबा के सामने इबादत कर रहे हैं. रमज़ान के मौके पर कई मुसलमान उमरा के लिए मक्का जाते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)