ईएमआई पर क्यों बेचे जा रहे हैं ये आम?

वीडियो कैप्शन, ईएमआई पर क्यों बेचे जा रहे हैं ये आम?
प्रकाशित

कार, घर या एसी ही नहीं अब आम भी ईएमआई पर मिल रहे हैं.

पुणे के व्यापारी ने मासिक किस्त पर अल्फांसो आम बेचने की स्कीम शुरू की है. अल्फांसो या हापुस आम को बेहद ख़ास श्रेणी के आम में गिना जाता है.

पीटीआई के मुताबिक़, खुदरा बाज़ार में इसकी मौजूदा कीमत 800 से 1300 रुपये प्रति दर्जन है. अब इस स्कीम को शुरू करने वाले व्यापारी बता रहे हैं कि आख़िर वो ऐसा कर क्यों रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमेंफेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)