COVER STORY: वाचाती बलात्कार मामले में 30 साल से इंसाफ़ का इंतज़ार

प्रकाशित

अपराध के ऐसे कई मामले आपने देखे-सुने होंगे, जिनमें पीड़ितों को सही मायने में न्याय मिलने में बरसों लग जाते हैं. तमिलनाडु का वाचाती बलात्कार मामला एक ऐसा ही केस है.

तीस साल पुराने इस मामले में दोषी ठहराए गए सरकारी अधिकारियों ने मद्रास हाई कोर्ट में अपील की है, जिस पर कोर्ट जल्द ही अपना फ़ैसला सुनाएगा.

मामला जून 1992 का है, जब आदिवासी गांव वाचाती में सरकारी अधिकारियों ने चंदन की तस्करी के शक में छापेमारी की थी. इस दौरान आदिवासियों का उत्पीड़न और 18 महिलाओं का बलात्कार किया गया.

बीबीसी संवाददाता प्रमिला कृष्णन ने उस गांव पहुंचकर पीड़ितों से बात की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)