मेंटलिस्ट सुहानी शाह का ख़ास इंटरव्यू देखिए
प्रकाशित
जब कोई जादूगर किसी चीज़ को हाथ में लेकर जादू दिखाता है तो सभी अचंभित रह जाते हैं.
लेकिन जब कोई सामने बैठे लोगों के दिमाग़ से खेले तो आप क्या कहेंगे?
आम तौर पर कहा जाता है कि किसी के दिमाग़ में क्या चल रहा है, ये कोई नहीं बता सकता.
अगर आप भी इस बात पर भरोसा करते हैं तो एक बार फिर सोचिए.
मेंटलिज़्म एक ऐसी कला है, जिसमें ठीक यही किया जाता है. और देखने वाले हैरान रह जाते हैं कि ये हुआ कैसे.
कुछ ऐसा ही करने वालीं मेंटलिस्ट सुहानी शाह बीबीसी के दफ्तर में आईं. अपनी ज़िंदगी के बारे में बहुत कुछ बताया, मेंटलिज़्म के बारे में भी बताया और कुछ 'जादूगरी' भी करके दिखाई.
वीडियो: विकास त्रिवेदी, विदित मेहरा और संदीप यादव
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)