COVER STORY: फ़्रांस में क्यों नहीं थम रहा विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला?

प्रकाशित

फ़्रांस में बीते 11 दिनों से हड़ताल जारी है और हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराया है.

ये मुद्दा है विवादित पेंशन सुधार का जिसमें रिटायरमेंट की उम्र 62 साल से बढ़ाकर 64 साल कर दी गई है.

फ़्रांस में विरोध प्रदर्शन आमतौर पर शांतिपूर्ण रहे हैं. लेकिन राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं. कुछ अन्य शहरों में भी इसी तरह टकराव हुए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)