इज़्ज़त के नाम पर जब एक पिता ने की बेटी को मारने की कोशिश- BBCShe

वीडियो कैप्शन, "मेरे पिता ने मेरी जान लेने की कोशिश की"- जाति, इज़्ज़त और प्रेम की कहानी- BBCShe
प्रकाशित

"मेरी मां ने मुझे डंडे और हाथ से पीटा था. उन्होंने मेरे तलवों को जलाकर टॉर्चर किया था. मेरे पिता ने मुझे अरुवामनाई (सब्ज़ी काटने के औज़ार) से मार डालने की कोशिश की."

वान्नियार समुदाय की कीर्ति (बदला हुआ नाम) अब भी 2018 के उस दिन को याद करके कांप उठती हैं, जिस दिन उन्होंने बताया था कि वो एक दलित लड़के सौंदर (बदला हुआ नाम) से शादी करना चाहती हैं.

कीर्ति की बात सुनकर उनके मां-बाप ग़ुस्से से भड़क उठे थे क्योंकि तमिलनाडु में वान्नियार समुदाय को अति पिछड़ा वर्ग का दर्जा हासिल है.

इससे कीर्ति के मां-बाप के जातिगत ग़ुरूर को झटका लगा और फिर, साल 2018 के अगले छह महीनों तक कीर्ति को भयंकर जज़्बाती और शारीरिक ज़ुल्म झेलना पड़ा था.

रिपोर्टर: विष्णुप्रिया, बीबीसी तमिल और नित्या पांडियान, द न्यूज़ मिनट

शूट/एडिट: जेरिन सैमुअल, बीबीसी

सिरीज़ प्रोड्यूसर: दिव्या आर्या

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)