'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह भगोड़ा करार, अब तक क्या-क्या हुआ

प्रकाशित

पंजाब पुलिस ने शनिवार को 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और संगठन के दूसरे सदस्यों के ख़िलाफ़ राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की और अब पुलिस ने 'खालिस्तान समर्थक' अमृतपाल सिंह को 'भगोड़ा' घोषित कर दिया है.

'वारिस पंजाब दे' के अब तक कुल 78 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. कई अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. अपनी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौ हथियार भी ज़ब्त किए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)