मनरेगा पर वार कर रही है सरकार, ज्यां द्रेज़ ने ऐसा क्यों कहा

प्रकाशित

रोज़गार गारंटी स्कीम- मनरेगा में कथित बजट कटौती और इसकी मज़दूरी के भुगतान में देरी के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर में पिछले कुछ दिनों से धरना चल रहा है.

जाने-माने अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज़ ने पिछले दिनों धरना दे रहे मज़दूरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के समर्थन में प्रेस ब्रीफ़िंग की और केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा को ख़तरे में डालने का आरोप लगाया.

बीबीसी से एक ख़ास बातचीत में ज्यां द्रेज़ ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा पर 'त्रिशूल' से वार कर रही है. जिस तरह त्रिशूल के तीन नोक होते हैं, उसी तरह ये सरकार इसे तीन तरह से ख़तरे में डाल रही है.

रिपोर्ट: इक़बाल अहमद

वीडियो: केंज़

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)