पाकिस्तान में इमरान ख़ान के घर के अंदर क्या चल रहा है?
प्रकाशित
बीबीसी संवाददाता तरहब असगर के मुताबिक़ पुलिस ने इमरान ख़ान के घर का दरवाज़ा तोड़ दिया है और अंदर घुस गई है.
जियो न्यूज़ से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा है कि इमरान ख़ान के घर के अंदर घुसने के दौरान अंदर से फायरिंग हुई और पुलिस को निशाना बनाया गया. पुलिस का कहना है कि घर के अंदर मौजूद कार्यकर्ताओं के पास हथियार हैं जिनका इस्तेमाल वे पुलिस पर कर रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)