दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं पूर्व सैनिक, वजह जानिए
प्रकाशित
भारत सरकार ने दूसरे ‘वन रैंक, वन पेंशन’ यानी ‘ओआरओपी’ लागू करने का अध्यादेश इस साल जनवरी महीने में जारी कर दिया है.
इससे पहले साल 2006 में इसे लागू किया गया था लेकिन पूर्व सैनिक इससे खुश नहीं थे.
पूर्व अधिकारियों से लेकर पूर्व जवानों तक ने इसे लेकर अंसतोष जताया था, प्रदर्शन भी किए थे. अब दूसरे ‘ओआरओपी’के लागू होने के बाद पूर्व सैनिकों का एक बड़ा धड़ा विरोध कर रहा है. देखिए आख़िर वो प्रदर्शन को मजबूर क्यों हैं?
रिपोर्ट: सलमान रावी
वीडियो: रोहित लोहिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)