जर्मनी की विदेश मंत्री के भारत आने पर क्यों हुई इतनी चर्चा?
प्रकाशित
जर्मनी की विदेश मंत्री एनालीना बेयरबॉक जी20 सम्मेलन के लिए पिछले हफ़्ते भारत आई थीं.
जब वो विमान से निकलीं तो उनके स्वागत के ख़ास इंतजाम नहीं दिखे.
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठाए जाने लगे.
सवालों की बौछार इसलिए भी हुई क्योंकि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ जब दिल्ली पहुंचे थे तो उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत हुआ था.
भारत में जर्मनी के राजदूत ने इन तमाम दावों और सवालों का जवाब दिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)