You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
COVER STORY: रूस एक बार फिर से कर लेगा यूक्रेन के बख़मूत पर क़ब्ज़ा?
यूक्रेन के पूर्वी शहर बख़मूत पर नियंत्रण के लिए रूस और यूक्रेन के सैनिकों में भीषण लड़ाई हो रही है.
ये लड़ाई अब मोर्चों के दायरे से निकलकर बख़मूत शहर की सड़कों तक पहुंच गई है.
हालांकि शहर के डिप्टी मेयर का कहना है कि बख़मूत पर अभी तक रूस का क़ब्ज़ा नहीं हो पाया है.
डिप्टी मेयर ओलेक्सांद्र मर्चेंको का कहना है कि शहर में ऐसी एक भी इमारत नहीं बची है जिसे नुक़सान नहीं पहुंचा हो.
उनका कहना है कि ये शहर लगभग तबाह हो चुका है. बख़मूत पर नियंत्रण के लिए ये लड़ाई, कई महीनों से जारी है और इसे रूसी सैनिकों ने अब लगभग पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया है.
इस बीच अधिकारियों ने रूसी गोलाबारी की वजह से बख़मूत के नजदीक कुपियांस्क में रहने वाले लोगों को वहां से चले जाने का आदेश दिया है.
देखिए बीबीसी संवाददाता सोफ़िया बेट्टीज़ा की ये रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)