'पांच सौ किलो माल के दो रुपये', महाराष्ट्र के किसान रो रहे हैं 'प्याज के आंसू'
प्रकाशित
महाराष्ट्र के सोलापुर में रहने वाले किसान राजेंद्र चव्हाण ने 500 किलो प्याज उगाया था लेकिन बाज़ार में उन्हें महज़ 1 रुपये प्रति किलो का भाव मिला.
ट्रांसपोर्ट, मजदूरी और माल ढुलाई की कीमत चुकाने के बाद वो बमुश्किल 2 रुपये ही कमा सके. उन्हें महज़ 2 रुपये का एक चेक मिला है.
ऐसे ही नासिक के किसान सुनील बोरगुडे को भी बाज़ार में अपने प्याज का बहुत कम दाम मिला. इससे नाराज़ होकर सुनील ने अपनी 2 एकड़ की प्याज की खेती पर ट्रैक्टर चला दिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)