सारस और एक शख़्स के बीच प्यार दोस्ती की कहानी

वीडियो कैप्शन, सारस और एक शख़्स के बीच प्यार दोस्ती की कहानी
प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले के मंडका गांव में रहने वाले मोहम्मद आरिफ के साथ एक सारस पक्षी दोस्त की तरह रहता है.

मोहम्मद आरिफ को यह सारस पक्षी एक साल पहले खेत में घायल हालत में मिला था. सारस का एक पैर टूटा हुआ था और वह उड़ नहीं पा रहा था.

आरिफ उस पक्षी को घर लेकर आए और उसके पैर का घरेलू इलाज किया, जिससे पक्षी का पैर ठीक हो गया. सारस उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी है. यह सारस अब आरिफ के साथ ही रहता है. देखिए यह कहानी.

वीडियोः अमन द्विवेदी और शुभम वर्मा, बीबीसी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)