यूक्रेन युद्ध: बैले डांसर्स भी ले रही हैं रूसी सैनिकों से लोहा
प्रकाशित
यूक्रेन पर रूस के हमले को एक साल पूरा हो गया है. अपने पड़ोसी के इलाक़ों पर कब्ज़े की इस लड़ाई का यूक्रेन के लोगों पर बड़ा असर हुआ है.
अस्सी लाख से ज़्यादा लोगों ने जान बचाने के लिए देश छोड़ दिया. जो यहीं रह गए, उन्होंने बहुत कुछ देखा-सहा.
बीते एक साल में कई आम यूक्रेनी लोगों ने भी मोर्चा संभाला.
बीबीसी संवाददाता लीस डुसेट ने ऐसी ही चार महिलाओं से मुलाक़ात की, जिनकी ज़िंदगी जंग ने हमेशा के लिए बदल दी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)