ज़िंदगी के लिए छोड़ा था वतन, अब मौत के बाद हुई वापसी
प्रकाशित
तुर्की और सीरिया में एकसाथ आए भूंकप ने हज़ारों जिंदगियां तबाह कर दीं.
तुर्की में सबसे ज़्यादा मौत हुई जिनमें एक बड़ी तादाद गृह युद्ध से बचकर तुर्की में आए सीरियाई शरणार्थियों की है.
बेहतर ज़िंदगी के लिए अपना देश छोड़ने को मजबूर हुए कुछ लोगों को मौत के बाद सीरिया वापस ले जाया जा रहा है. अपने वतन की मिट्टी में दफ़न होने के लिए.
देखिए बीबीसी संवाददता नफ़ीसे कोहनावार्ड की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)