You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बीबीसी इनकम टैक्स 'सर्वे' पर ब्रितानी सांसदों ने उठाए सवाल
बीबीसी के भारतीय दफ़्तरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर ब्रितानी संसद में सवाल उठे हैं.
ब्रितानी लेबर पार्टी के नेता फ़ैबियन हेमिल्टन ने भारत सरकार की इस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है. ब्रिटेन की डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के सांसद जिम शैनन ने इसे धमकाने वाली कार्रवाई बताया है.
मंगलवार को ब्रितानी सांसदों ने निचले सदन हाउस ऑफ़ कॉमन्स के नियमित कामकाज के दौरान 'अर्जेंट क्वेश्चन' के माध्यम से ब्रितानी सरकार से पूछा कि विदेश मंत्री इस कार्रवाई पर किसी तरह का बयान जारी क्यों नहीं करते?
देखिए वीडियो.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)