सीरिया: विद्रोहियों के क़ब्ज़े वाले भूकंप प्रभावित इलाक़े से पहली रिपोर्ट
प्रकाशित
एक तरफ सीरिया में चल रहा संघर्ष और दूसरी तरफ़ आपदा, वहां को लोगों पर ये दोहरी मार है.
हालात ये हैं कि संयुक्त राष्ट्र के रिलीफ़ मिशन के प्रमुख को भी कहना पड़ा है कि लगता है कि वहां के लोगों को अकेला छोड़ दिया गया है, क्योंकि भूकंप के एक हफ़्ते बाद भी वहां के बेहाल लोग मदद का इंतज़ार कर रहे हैं.
अमेरिका ने भी वहां की असद सरकार से अपील की कि वो राहत पहुंचाने की राह मुहैया कराए.
बीबीसी के मध्य पूर्व के संवाददाता क्वेंटिन सोमरविल को विद्रोहियों के क़ब्ज़े वाले इलाक़े में जाने की इजाज़त मिली जहां से उन्होंने ये रिपोर्ट भेजी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)