तुर्की: एक तरफ़ लोग मौत से जूझ रहे हैं, दूसरी तरफ़ कुछ लोग लूटमार में लगे हैं

प्रकाशित

ये तुर्की का वीडियो है, जहां एक तरफ़ लोग भूकंप में गिरी इमारतों के मलबे में अपने रिश्तेदारों को खोज रहे हैं और बचा-खुचा सामान इकट्ठा कर रहे हैं.

वहीं, दूसरी तरफ़ दुकानदार अपनी दुकानों को लुटने से बचा रहे हैं. इन इलाकों में लूटमार की घटनाएं बढ़ रही हैं.

एक व्यक्ति पर दुकान लूटने का शक़ हुआ तो दुकानदार इसे दौड़ाकर मारने लगे. यहां रहने वाले लोग हालात को समझ ही नहीं पा रहे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)