You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
महमूद मदनी हिंदू राष्ट्र, बीजेपी और आरएसएस के सवाल पर क्या-क्या बोले?
दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहे जमीअत-उलमा-ए-हिंद के 34वें आम अधिवेशन में संस्था के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा है कि भारत उनका भी उतना ही है जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का है. अपने भाषण में महमूद मदनी ने ये भी कहा है कि उनका भारतीय जनता पार्टी या आरएसएस से धार्मिक नहीं बल्कि वैचारिक मतभेद है.
अपने भाषण के दौरान महमूद मदनी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को आकर बात करने का न्यौता भी दिया.
अपने भाषण में महमूद मदनी ने कहा, "आइये, आपसी भेदभाव को भूलकर एक दूसरे को गले लगाएं और देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाएं. हमें सनातन धर्म से कोई शिकायत नहीं है, आपके भी इस्लाम से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए." इस भाषण के बाद बीबीसी ने महमूद मदनी से देश में मुसलमानों की स्थिति को लेकर बातचीत की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)