तुर्की भूकंप: जिनके अपने मलबे में दबे हैं, वो कहीं और फंसे हैं
प्रकाशित
तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए जबरदस्त भूकंप में 20 हजार लोगों की मौत हुई है जबकि हज़ारों घायल हैं. इस हाल में दुनियाभर से स्पेशलिस्ट रेस्क्यू टीमें वहां पहुंच रही हैं, ताकि जल्द से जल्द ज़्यादा लोगों को मलबे से निकाला जा सके.
हालांकि भूकंप से बेहद प्रभावित इलाक़ों में कुछ लोग ये भी कहते हुए सुने जा रहे हैं कि यहां राहत और बचाव कार्य धीरे चल रहा है. कुछ लोगों को अपने करीबियों की तलाश में अपने हाथों से ही मलबा हटाना पड़ रहा है.
एक तरफ़ मलबे में लोग दबे हैं, दूसरी तरफ़ उन तक पहुंचने के लिए उनके अपने जद्दोजहद कर रहे हैं.
तुर्की और सीरिया में ऐसे हालात हैं कि निराशा ही निराशा दिखती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)