COVER STORY: सऊदी अरब में बढ़ रहे सज़ा-ए-मौत के मामले
प्रकाशित
एक नई पड़ताल से पता चला है कि सऊदी अरब में मोहम्मद बिन सलमान के देश का नेतृत्व संभालने के बाद से वहां मौत की सज़ा के मामले दोगुने हो गए हैं.
ऐसा तब है जब मोहम्मद बिन सलमान देश में कई तरह के सुधारों का दावा कर चुके हैं.
रिप्रीव ग्रुप ने बीबीसी के साथ एक रिपोर्ट साझा की है, जिससे पता पता चलता है कि सऊदी अरब में अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन करते हुए अपेक्षाकृत कम गंभीर मामलों में भी लोगों को मौत की सज़ा दी जा रही है. बीबीसी संवाददाता कैरोलिन हाउली की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)