अमेरिकी आसमान में दिखे चीन के 'जासूसी गुब्बारे'
अमेरिका एक संदिग्ध सर्विलांस बैलून की जांच कर रहा है, इसे हाल के दिनों में अमेरिकी आसमान में उड़ता पाया गया.
अधिकारियों ने दावा किया है कि ये बैलून चीन का है. अमेरिका के रक्षा विभाग का दावा है कि वे आश्वस्त हैं कि 'ये सर्विलांस बैलून' चीन का है.
दो दिन पहले बुधवार को ही अमेरिका के पश्चिमी राज्य मोंटाना में इस बैलून को उड़ता पाया गयाअमेरिकी आसमान में दिखे चीन के 'जासूसी गुब्बारे' था, जिसके चलते विमानों की उड़ान रोकनी पड़ी थी.
अधिकारियों ने बताया कि मोंटाना में दिखने के पहले इसे अलास्का के एल्यूटियन द्वीप और कनाडा में देखा गया था. हालांकि सैन्य अधिकारियों ने मलबा फैलने के ख़तरे के कारण इस बैलून को न गिराने का फ़ैसला किया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)