पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन 28 महीने बाद जेल से आए बाहर

प्रकाशित

केरल के पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन लगभग 28 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं.

बुधवार को मनी लॉन्ड्रिग के एक केस में लखनऊ की सेशन कोर्ट ने उनकी ज़मानत के फ़ैसले पर हस्ताक्षर किया था जिसके बाद उन्हें गुरुवार को लखनऊ की ज़िला जेल से ज़मानत पर रिहा कर दिया गया. 5 अक्टूबर, 2020 को हाथरस गैंगरेप मामले पर रिपोर्टिंग करने जा रहे कप्पन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ़्तार किया था. उन पर यूएपीए लगाया गया था.

वीडियो: अनंत झणाणे और शुभम वर्मा

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)