पाकिस्तान में 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप, क्या है पूरा मामला?
प्रकाशित
पाकिस्तान में सामाजिक कार्यकर्ताओं के मुताबिक जबरन धर्म परिवर्तन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
हालांकि सरकार इससे इंकार करती है. हाल ही में लाली नाम की एक लड़की का मामला सामने आया, जिसमें उस लड़की के परिजनों ने आरोप लगाए कि उनकी लड़की को अगवाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन किया गया.
बताया जा रहा है कि लाली को बचाने के दौरान उनके भाई की मौत भी हो गई.
हालांकि लाली किसी तरह के धर्म परिवर्तन की बात से इंकार करती हैं.
देखिए मीरपुर ख़ास से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान की यह रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)