40 दिन की परोल पर गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर
प्रकाशित
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की परोल दे दी गई है. शनिवार को वो हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गए.
बीते चार महीने में ये दूसरी बार है जब राम रहीम को परोल दी गई है. इससे पहले अक्टूबर में भी राम रहीम को 40 दिन की परोल दी गई थी.
राम रहीम पिछले साल 17 जून को भी एक महीने के लिए परोल पर बाहर आए थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)