You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
उत्तर प्रदेश में दिखा हिमालयन उल्लू, लोग हैरान
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जिसका असर इंसानों के साथ-साथ पशु-पंछियों पर भी पड़ रहा है.
हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी का असर भी दिखने लगा है और आम तौर पर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले जानवर और पंछी मैदानी इलाकों का रुख़ कर रहे हैं.
कानपुर के ईदगाह कब्रिस्तान में कुछ दिन पहले मिले हिमालयन गिद्ध मिला था और अब यहां के नवीन मार्केट में एक हिमालयन उल्लू दिखाई दिया.
वहां मौजूद इसे देखकर हैरत में पड़ गए क्योंकि ये आम तौर पर यहां नहीं दिखते.
वन विभाग और कानपुर प्राणी उद्यान की टीम ने इस उल्लू को अपने कब्ज़े में लिया और उसे कानपुर ज़ू ले गए.
कुछ दिन पहले कानपुर में हिमालयन गिद्ध मिला था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप कर सकते हैं. आप हमें , , और पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)