हिमालय का विशालकाय सफेद गिद्ध कानपुर में मिला

वीडियो कैप्शन, हिमालय का विशालकाय सफेद गिद्ध कानपुर में मिला
प्रकाशित

ये गिद्ध कुछ-कुछ सफेद रंग का होता है और आम तौर पर हिमालय की गोद और तिब्बत के पठार में देखा जाता है.

लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईदगाह कब्रिस्तान से ये बड़े पंखों वाला गिद्ध मिला है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वो इसे देख रहे थे.

लोगों ने ही इस हिमालयन गिद्ध को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया.

अब इसे कानपुर चिड़ियाघर में वन विभाग की निगरानी में रखा गया है.

ये विलुप्तप्राय गिद्ध है और ये लगातार कम होते जा रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)