ब्राज़ील की संसद में घुसे बोलसोनारो के समर्थक

वीडियो कैप्शन, ब्राज़ील की संसद में घुसे बोलसोनारो के समर्थक
प्रकाशित

ब्राज़ील की संसद में रविवार को धुर-दक्षिणपंथी नेता जायर बोलसोनारो के हज़ारों समर्थकों ने धावा बोल दिया इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति आवास को भी घेर लिया.

ब्राज़ील की फ़ुटबॉल टीम की जर्सी पहने हज़ारों प्रदर्शनकारी हाथों में झंडा लिए संसद के अंदर घुस गए.

कुछ लोग स्पीकर के मंच पर चढ़कर प्रदर्शन करते दिखे.

प्रदर्शनकारी संसद की छत पर चढ़ गए और खिड़कियां तोड़ दीं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)