प्रवासी भारतीय सम्मेलनः इंदौर में सौंदर्यीकरण के नाम पर ढके जा रहे हैं ग़रीबों के घर?

प्रकाशित

भारत के सबसे स्वच्छ शहर (मध्य प्रदेश के) इंदौर में 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विदेश दौरे के दौरान इसकी ब्रैंडिंग की थी.

आठ, नौ और 10 जनवरी 2023 को आयोजित हो रहे इस सम्मेलन के लिए इंदौर को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

इस आयोजन के मद्देनज़र इंदौर नगर निगम शहर के उन इलाकों के सौन्दर्यीकरण का काम कर रहा है जिन सड़कों और कॉरिडोर से प्रवासी भारतीय गुज़रेंगे.

लेकिन इस सौन्दर्यीकरण में एयरपोर्ट रोड से लेकर सुपर कॉरिडोर तक की जो बस्तियां और कॉलोनियां हैं, उन्हें छिपाने के लिए दीवारें उठाई जा रही हैं और उन पर लोहे की जालियां लगाई जा रही हैं.

वीडियो: समीर ख़ान, बीबीसी हिंदी के लिए, इंदौर से

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)