दलितों के ये बच्चे क्यों पड़े बीमार
प्रकाशित
आज़ाद भारत में सरकारों ने कुप्रथाओं को ख़त्म करने के कई प्रयास किए हैं और ज़रूरत पड़ने पर इसके लिए कई क़ानून भी बनाए हैं.
लेकिन दलितों के साथ भेदभाव आज भी एक कड़वी सच्चाई है और उनके साथ भेदभाव की ख़बरें अक्सर सामने आती रहती हैं.
ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु के एक गांव में सामने आया है, जहां आरोप है कि दलित समुदाय की पानी की टंकी में मानव मल डाल दिया गया, जिसकी वजह से कई बच्चे बीमार पड़ गए. देखिए बीबीसी संवाददाता प्रमिला कृष्णन की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)