अंजलि की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब क्या नई जानकारी दी?
प्रकाशित
कंझावला मामले में दिल्ली पुलिस के सामने कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं.
पुलिस को मामले में दो और लोग शामिल होने का पता भी चला है.
स्पेशल सीपी सागरप्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, ''इस मामले में दो और लोग शामिल थे. इनमें से एक कार में बैठे व्यक्ति का भाई है. इन दोनों को इस घटना की जानकारी थी.''
फिलहाल ये दोनों अभियुक्त पुलिस की गिरफ़्त में नहीं हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)