चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरा शख़्स, फिर ये हुआ
प्रकाशित
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कितनी ख़तरनाक साबित हो सकती है, यह बात इस वीडियो से साबित होती है.
ये घटना बिहार के पूर्णिया ज़िले की है, जिसमें एक व्यक्ति बाल-बाल बचा.
वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन रुकी नहीं थी और एक व्यक्ति ने उतरने की कोशिश की.
लेकिन रेलगाड़ी की चाल तेज़ थी और संतुलन खोने की वजह से वो व्यक्ति गिर गया.
ग़नीमत ये रही कि क़रीब मौजूद एक RPF जवान ने सूझबूझ दिखाई और भागकर इस व्यक्ति को तेज़ी से पकड़ा और पटरी-ट्रेन से दूर खींच लिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)