मक्खी और मच्छर जितनी छोटी तोप देखी है कभी?

प्रकाशित

इस तोप की लंबाई 5 मिलीमीटर, ऊंचाई 2.7 मिलीमीटर और चौड़ाई 3.5 मिलीमीटर है. इसका वज़न 140 मिलीग्राम है.

आप इसमें बारूद भरकर हल्का सा धमाका भी कर सकते हैं.

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहने वाले विठ्ठल गोरे ने यह छोटी सी तोप बनाई है.

उन्होंने यह तोप तांबे और पीतल से बनाई है. विठ्ठल गोरे दावा करते हैं कि उन्होंने दुनिया की सबसे छोटी तोप बनाई है.

उनका नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज है.

वीडियो: राहुल रणसुभे

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)