You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ब्राज़ील की सत्ता में लूला डि सिल्वा की वापसी
प्रकाशित
ब्राजील के नए राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा ने शपथ ले ली है. लूला पहली बार दो दशक पहले ब्राज़ील के राष्ट्रपति बने थे.
लूला को कभी बराक ओबामा ने दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया था. ब्राज़ील की सत्ता की कमान एक बार फिर लूला के हाथों में है.
पूर्व राष्ट्रपति जाएर बोलसोनारो के समर्थकों की तरफ़ से हिंसा की आशंका को देखते ब्राज़ील में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. बोलसोनारो ने नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण कार्यक्रम से दूरी बनाई और अमेरिका चले गए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)