फिर मंडरा रहा दुनिया पर मंदी का ख़तरा
प्रकाशित
नए साल की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की चेतावनी के साथ हुई है. चेतावनी ये है कि इस साल दुनिया की एक तिहाई अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आने वाली है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जिएवा का कहना है कि यूक्रेन में जंग, बढ़ती कीमतें, ऊंची ब्याज़ दरों और चीन में फैलते कोविड की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)