दिल्ली में टक्कर के बाद कार के साथ घिसटती रही युवती की मौत

वीडियो कैप्शन, दिल्ली में टक्कर के बाद कार के साथ घिसटती रही युवती की मौत
प्रकाशित

राजधानी दिल्ली में साल 2023 की शुरुआत के कुछ ही घंटे बाद हुए सड़क हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक़, कार से टक्कर के बाद युवती का शरीर गाड़ी में फंस गया और वो कुछ किलोमीटर तक घिसटती रही.

जानकारी मिलने पर पुलिस पीड़ित को दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित एसजीएम अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र सिंह के मुताबिक़, "युवती के शरीर का पिछला हिस्सा और सिर के पीछे का भाग बुरी तरह घिस गया."

उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे 'रेप और मर्डर' के दावों को ख़ारिज किया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)