विदेश से आए एक शख्स ने कैसे बदल दी पंजाब के इस स्कूल की सूरत
प्रकाशित
वीडियो में दिख रहा ये स्कूल पंजाब के गुरदासपुर का एक सरकारी स्कूल है.
किसी भी प्राइवेट स्कूल को टक्कर देता ये स्कूल अब आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय है. इस बदलाव का श्रेय इसी स्कूल में पढ़े कुलजीत सिंह गोसल को जाता है.
कुलजीत सिंह अब ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं. साल 1996 में वो ऑस्ट्रेलिया चले गए थे लेकिन उनके जेहन में हमेशा से अपने स्कूल को बदलने का ख्वाब रहा और अब जाकर ये ख्वाब हकीकत में बदल चुका है. इस काम में उनके डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. जानिए आखिर कैसे कुलजीत सिंह ने इस स्कूल की तस्वीर बदल दी.
वीडियो: गुरप्रीत सिंह चावला, राजन पपनेजा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)