गुजरात: स्कूल से आ रही थी बच्ची, गाय ने सींग से उठाकर पटक दिया

वीडियो कैप्शन, स्कूल से आ रही थी बच्ची, गाय ने सींग से उठाकर पटक दिया
प्रकाशित

ये वीडियो गुजरात के भरूच का है.

जहां 6 साल की बच्ची जब स्कूल से घर लौट रही थी तभी उसे एक गाय ने सींग से उठा दिया.

बच्ची को हल्की चोट आई है. इलाके के लोग प्रशासन से आवारा पशुओं को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं.

गुजरात सरकार विधानसभा में आवारा पशुओं से संबंधित बिल लेकर आई थी लेकिन विरोध के चलते उसे वापस लेना पड़ा. गुजरात हाईकोर्ट ने भी सरकार को आदेश दिया है कि वो आवारा पशुओं के मामले में कदम उठाए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं