अफ़ग़ानिस्तान में शिक्षा के लिए सड़कों पर उतरी महिलाएं
प्रकाशित
तालिबान ने महिलाओं और लड़कियों के यूनिवर्सिटी जाने पर पाबंदी लगा दी है.
ऐसी पाबंदियों से लोग हताश-निराश हैं, पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के इस आदेश का लोग विरोध कर रहे हैं.
काबुल और दूसरे शहरों में इस पाबंदी के खिलाफ़ महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं. तालिबान ने ऐसी कई महिलाओं को गिरफ़्तार किया है जो विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रही थीं.
अफ़ग़ानिस्तान में पहले ही सेकेंडरी स्कूलों से लड़कियों को बाहर किया जा चुका है. सत्ता में लौटने के बाद से तरह की पाबंदियां लगाई हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं