कश्मीर के गुलमर्ग का 130 साल पुराना ख़ूबसूरत चर्च

प्रकाशित

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग की खूबसूरती को चार चांद लगाता यह चर्च.

क्रिसमस के मौक़े पर इसे ख़ासतौर पर सजाया गया है. गुलमर्ग घूमने आए पर्यटक इस चर्च को देखने भी पहुंच रहे हैं. चर्च को कुछ यूं सजाया गया है जैसे पूरा चर्च रोशनियों में नहा रहा हो. इस नज़ारे का पर्यटकों ने खूब लुत्फ़ उठाया.

कई लोग चर्च के अंदर गए और प्रार्थना में हिस्सा लिया. गुलमर्ग में चर्च को देखना इन पर्यटकों के लिए भी यादगार अनुभव बन गया.

वीडियो रिपोर्टः माजिद जहांगीर, बीबीसी के लिए

एडिटिंगः साद मिद्हत

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)