तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में को-स्टार शीज़ान ख़ान गिरफ़्तार
प्रकाशित
टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के बाद उनके को-स्टार शीज़ान ख़ान को गिरफ्तार कर लिया गया है.
तुनिषा शर्मा शनिवार को शूटिंग के दौरान स्पॉट पर मृत पाई गई थीं. पुलिस के मुताबिक़ उन्होंने खुदकुशी कर ली थी.
इस मामले में ठाणे ज़िले की वालीव पुलिस ने शीज़ान ख़ान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. शीज़ान पर आईपीसी की धारा 306 लगाई गई है. उन्हें मुंबई की वसई कोर्ट में पेश किया गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)