You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सात फ़ुट लंबे सुखदेव सिंह को जो देखता हैरान रह जाता है
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब ज़िले के रहने वाले सुखदेव सिंह 7 फुट 2 इंच लंबे हैं. लोग इनकी लंबाई देखकर हैरान रह जाते हैं.
सुखदेव सिंह कहते हैं कि कुछ लोग उनकी लंबाई की तारीफ करते हैं तो कुछ ऐसे लोग भी हैं जो उनका मज़ाक उड़ाते हैं.
वो कहते हैं, "कुछ लोग तारीफ़ करते हैं कि मैं लंबा हूं, लेकिन दूसरे मज़ाक उड़ाते हैं. अगर इससे उन्हें खुशी मिलती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. जब मैं स्कूल में कबड्डी खेला करता था, मेरे दोस्त उलझन में पड़ जाते थे. वो पूरी योजना बनाया करते थे कि कैसे मुझे रोक सकें. बाद में मैंने खेलने बंद कर दिया और खेती-किसानी की तरफ ध्यान देने लगा."
सुखदेव सिंह कहते हैं कि मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि मेरा परिवार मेरी अच्छी तरह से देखभाल करता है.
जानिए सुखदेव सिंह की कहानी...
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)