दुनिया की सबसे महंगी दवा हेमजेनिक्स, क़ीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

प्रकाशित

हाल ही में अमेरिका के फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़डीए) ने हेमजेनिक्स नाम की दवा को देश में बिक्री की अनुमति दे दी है.

इसे बनाने वाली कंपनी सीएसएल बेहरिंग ने अमेरिका में इसकी एक डोज़ की क़ीमत 35 लाख डॉलर (क़रीब 28.84 करोड़ रुपये) तय की है.

क़रीब चालीस हज़ार लोगों में एक इंसान को 'हीमोफ़ीलिया बी' बीमारी होती है. ये बीमारी पुरुषों में अधिक होती है क्योंकि अधिकांश महिलाओं में इसके लक्षण नहीं पाए जाते.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)