भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प पर राहुल गांधी के बयान का बीजेपी ने दिया ये जवाब

प्रकाशित

भारत और चीन की सेनाओं के बीच एलएसी पर कुछ दिन पहले हुए झड़प को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बयान दिया है.

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि चीन भारत के ख़िलाफ़ युद्ध की तैयारी कर रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री को इस मामले में अपनी समझ गहरी करनी चाहिए. इसके जवाब में बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी की चीन से मित्रता है इसलिए उन्हें ये सब पता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)